March 11, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

आज का राशिफल … आचार्य आशु जी

राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। बुधवार 11 मार्च 2026

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। किसी काम को लेकर आपके मन में संशय या असमंजस बना रह सकता है, इसलिए यदि किसी निर्णय को लेकर मन पूरी तरह तैयार न हो तो जल्दबाज़ी में कदम उठाने से बचें। आपका मनमौजी स्वभाव भी कभी-कभी आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए आज थोड़ा संयम रखना बेहतर रहेगा।

आज का दिन आपके लिए हल्का-फुल्का और आनंदमय रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा और यदि घर में किसी बात को लेकर समस्याएं चल रही थीं, तो मिल-बैठकर उनका समाधान भी निकल सकता है। आप अपने किसी करीबी साथी या सहयोगी के साथ भविष्य की नई योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

आज आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी अचानक खराबी के कारण आपका अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। दिन के दौरान आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

आज आपके और आपके पिताजी के बीच किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, खासकर यदि बात व्यवसाय या कामकाज से जुड़ी हो। वे आपको कुछ सलाह दे सकते हैं, जिसे समझदारी से सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज का दिन आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का संकेत दे रहा है। पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। उन्हें किसी नई जगह सीखने या काम करने का अवसर मिल सकता है, जिससे उनका अनुभव बढ़ेगा। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आप कहीं बाहर जाने या छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

आज का दिन सामान्य रूप से ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय आपको अपनी बुद्धि और समझदारी का पूरा उपयोग करना होगा। रचनात्मक और नए विचारों वाले कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दिनभर की भागदौड़ के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है।

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र भी रच सकते हैं, इसलिए आज आपको पूरी सतर्कता के साथ काम करना चाहिए।

आज का दिन आपको मेहनत और लगन से काम करने की प्रेरणा देगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से बॉस को प्रभावित करेंगे और संभव है।

आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आपका मन खर्च करने में खुला रह सकता है, जिससे बजट बिगड़ने की संभावना है। जो लोग नया घर या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी आय और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना चाहिए।

आज का दिन आपको हर निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह देता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि इससे गलती होने की संभावना बढ़ सकती है। आपको अपनी बात बहुत सोच-समझकर बोलनी होगी, क्योंकि आपकी कोई बात बॉस को बुरी लग सकती है।

मुहूर्त

शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 10:57:50
मास चैत्र
तिथि अष्टमी – 28:22:38 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा – 22:00:58 तक
करण बालव – 15:11:10 तक, कौलव – 28:22:38 तक
पक्ष कृष्ण
योग वज्र – 09:10:56 तक
वार बुधवार
सूर्य राशि – कुंभ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय 06:36:06
सूर्यास्त 18:26:55
चन्द्र राशि वृश्चिक – 22:00:58 तक
ऋतु वसंत
शुभ समय (शुभ मुहूर्त) अभिजीत कोई नहीं
दिशा शूल उत्तर
राहु काल 12:31:31 से 14:00:22 तक
सुझाव- दर्पण में अपना चेहरा देखकर तथा शिवजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

दिन का चौघड़िया

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है।
लाभ – उन्नति 06:36 एएम से 08:05 एएम
अमृत – सर्वोत्तम 08:05 एएम से 09:33 एएम
काल – हानि 09:33 एएम से 11:02 ए एमकाल वेला
शुभ – उत्तम 11:02 एएम से 12:31 पीएम
रोग – अमंगल 12:31 पीएम से 02:00 पी एमवार वेला राहु काल
उद्वेग – अशुभ 02:00 पीएम से 03:29 पीएम
चर – सामान्य 03:29 पीएम से 04:58 पीएम
लाभ – उन्नति 04:58 पी एम से 06:27 पीएम
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।

आचार्य आशु जी
9899606198

news