राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। शुक्रवार, 6, मार्च 2026

आज का दिन आपको यह एहसास कराने आया है कि रिश्ते कभी बेकार नहीं जाते। कोई पुराना मित्र, जिससे लंबे समय से संपर्क नहीं था, अचानक आपके जीवन में सफलता का कारण बन सकता है। कामों में गति आएगी और रुके हुए प्रयास रंग लाने लगेंगे। लेकिन ध्यान रखिए, लेन-देन में भावनाओं से नहीं, समझदारी से काम लें। व्यापार में नई दिशा दिखाई देगी और यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, परंतु आपको सजग रहना होगा। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो सामने से मित्रता दिखाएं, पर भीतर से विरोध रखें। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाइए। छोटे-छोटे लाभ के अवसर भी आपके लिए बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकते हैं, बस उन्हें पहचानने की जरूरत है।

आज आपके जीवन में रिश्तों की मिठास घुलने वाली है। यदि वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर दूरी या कड़वाहट थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है। आपसी समझ और प्रेम का भाव मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का संकेत दे रहा है। जो लोग रोजगार को लेकर चिंतित थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है। आपकी वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी और समाज या राजनीति में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है।

आज आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की ओर निर्णायक कदम बढ़ाएंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और सफलता आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी। संतान को नई नौकरी मिलने या किसी उपलब्धि के कारण घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

आज आप ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से कठिन कार्य भी सरल लगने लगेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। घर में विवाह से जुड़ी कोई रुकावट दूर हो सकती है, जिससे वातावरण आनंदमय रहेगा।

आज का दिन आपको पुरानी उलझनों से बाहर निकालने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं में राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई निर्णय आपको दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकता है, पर यही आत्ममंथन आपको आगे की राह स्पष्ट करेगा।

आज आपके जीवन में स्थिरता और विस्तार के संकेत हैं। नया घर, जमीन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। लंबी दूरी की यात्रा का विचार भी मन में आ सकता है। व्यापार में लाभ और रुकी हुई योजनाओं को दोबारा गति मिलने के योग हैं।

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, लेकिन यही जिम्मेदारी आपको आगे बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है और आपके वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा आगे बढ़ सकती है।

आज आप स्वयं को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। कहीं घूमने या यात्रा की योजना बन सकती है। पुराना लेन-देन समाप्त होने से मानसिक हल्कापन महसूस होगा।

आज का दिन आपके लिए नए विचारों और नई योजनाओं से भरा रहेगा। मन में कुछ अलग करने की चाह रहेगी, लेकिन अजनबियों पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आपको पहचान मिलेगी, हालांकि वह आपकी अपेक्षाओं से थोड़ी कम हो सकती है। दूसरों के मामलों में बिना वजह हस्तक्षेप करने से बचें।
—————————————————–
मुहूर्त
शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 10:37:21
मास चैत्र
तिथि तृतीया – 17:56:15 तक
नक्षत्र हस्त – 09:30:33 तक
करण विष्टि – 17:56:15 तक, बव – 30:34:05 तक
पक्ष कृष्ण
योग गण्ड – 07:04:38 तक
वार शुक्रवार
सूर्य राशि —-कुंभ
सूर्य उत्तरायण
भद्रा आरम्भ, शुक्रवार को 05:24 ए एम बजे
भद्रा अन्त शुक्रवार को 05:53 पी एम बजे
सूर्योदय 06:41:38
सूर्यास्त 18:23:54
चन्द्र राशि कन्या – 22:19:18 तक
ऋतु वसंत
शुभ समय = अभिजीत 12:12:31 से 12:57:47 तक
दिशा शूल दक्षिण
राहु काल 11:04:59 से 12:32:46 तक
सुझाव- हाथ में राई लेकर तथा अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर घर से निकलें।
—————————————–
दिन का चौघड़िया
परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है
चर – सामान्य 06:41 ए एम से 08:09 ए एम
लाभ – उन्नति 08:09 ए एम से 09:37 एएम
अमृत – सर्वोत्तम 09:37 एएम से 11:05 ए एमवार वेला
काल – हानि 11:05 ए एम से 12:33 पी एमकाल वेला राहु काल
शुभ – उत्तम 12:33 पी एम से 02:00 पीएम
रोग – अमंगल 02:00 पीएम से 03:28 पीएम
उद्वेग – अशुभ 03:28 पीएम से 04:56 पीएम
चर – सामान्य 04:56 पीएम से 06:24 पीएम
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।
आचार्य आशु जी
9899606198


More Stories
ख्यातिलब्ध लोक कलाकार व रंगकर्मी दीवान कनवाल का निधन
देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में हुई नगर परिक्रमा
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी