जिस कार के उत्तराखंड में ओवर स्पीडिंग के चार चालान लंबित है, वह कार पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के नाम पर पंजीकृत है।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की कार के लंबित ओवरस्पीडिंग के चालानों के मामले में परिवहन विभाग ने बुधवार को नोटिस भेजा है। विभाग ने नोटिस भेजकर आपराधिक घटना के समय मौजूद चालक की जानकारी तलब की है।
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि जिस कार के उत्तराखंड में ओवर स्पीडिंग के चार चालान लंबित है, वह कार पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के नाम पर पंजीकृत है। विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसमें सभी लंबित चालान की कॉपी भी संलग्न की है। चैंपियन को नोटिस देकर विभाग ने यह जानकारी मांगी है कि जिस दिन नियमों का उल्लंघन कर कार चलाई जा रही थी उस दौरान कार में कौन चालक मौजूद था। उसकी लिखित में जानकारी भेजनी होगी। इसमें संबंधित चालक का लाइसेंस भी परिवहन विभाग ने जमा कराने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वाले का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग