उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। मां यमुना की डोली अपने मायके पहुंचते ही यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश ओलावृष्टि से डोली के साथ लौट रहे श्रद्धालु जगह-जगह रुके हुए हैं। करीब एक घंटे हुई बारिश ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है। वहीं, बदरीनाथ धाम में हल्की बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई।
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी, यमुनोत्री में बारिश और ओलावृष्टि


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग