उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। नेपाल में जेन जी आंदोलन के बीच हिंसा, अराजकता की आड़ में भारतीय सीमा से सटे बैतड़ी और दार्चूला कारागार से 143 कैदी भाग गए हैं। उनके भारत में आकर छिपने की आशंका जताई जा रही हैं।
बैतड़ी के सीडीओ पुण्य विक्रम पौडेल ने बताया कि बैतड़ी जिला कारागार में सजा भुगत रहे कैदियों की संख्या 62 थी। सभी भाग गए। दार्चुला जिला कारागार से 81 कैदी फरार हुए हैं, वहां अब सात कैदी हैं। नेपाल के कंचनपुर जेल से भी सात कैदी फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में एपीएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद कंचनपुर और कैलाली जिलों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चंपावत के एसपी अजय गणपति ने नेपाल की जेलों से भागे चार कैदियों के फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर ग्रामीणों से संदिग्धों के दिखने पर उनकी सूचना पुलिस को देने अपील की है। पुलिस की ओर से चार लोगों फोटो शेयर की गई है।
केंद्र व राज्य सरकार से जो दिशा निर्देश मिले हैं उनका पुलिस और एसएसबी मिलकर पालन कर रहे हैं। लोकल पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर सीमांत क्षेत्रों में ज्वॉइंट कांबिंग कर रही है। एलआइयू को अलर्ट किया गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रिधिम अग्रवाल, आईजी, कुमाऊं


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग