उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। 12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रदेश में उनका भ्रमण कार्यक्रम बताया जा रहा है। पीएम रामगुलाम आठ दिनों की राजकीय यात्रा के दौरान मंगलवार को मुंबई पहुंच चुके हैं। उनका 16 सितंबर को वापसी का कार्यक्रम है।
उनकी भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाना है। वह वाराणसी, अयोध्या, तिरुपति में भी दर्शन करेंगे। शुक्रवार को उनका उत्तराखंड भ्रमण का कार्यक्रम है। जिसके तहत वो पहले देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी और उनके कार्यक्रम को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर तैयारियां की जा रही हैं।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग