उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर बैन हटने के बाद भी ओली सरकार के खिलाफ विरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है। कथित भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हालिया प्रतिबंध को लेकर सरकार के खिलाफ सोमवार को हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह होते ही एक बार फिर काठमांडू में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।
बीते दिन हुए विरोध प्रदर्शन में कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं 340 लोगों से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सरकार के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है। काठमांडू में कल प्रदर्शनकारियों ने संसद गेट पर तोड़फोड़ की और प्रदर्शन हिंसक हो गया। लोगों ने कथित भ्रष्टाचार और फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।



More Stories
अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग, हरीश रावत समेत कई नेता हिरासत में
वडोदरा में दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन पर 14 पोर्टल बीम्स का काम पूरा
वडोदरा में दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन पर 14 पोर्टल बीम्स का काम पूरा