मलारी हाईवे पर लाता में चट्टान खिसकने से रास्ता तीन दिन से बंद था। इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था। आज फिर पुल बहने से रास्ता बंद हो गया।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। चमोली जनपद में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बह गया। इसके चलते चीन सीमा से लगी नीती घाटी का फिर से अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। लाता में तीन दिनों से बंद इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था।
लाता गांव के पास चट्टान खिसकने से बंद मलारी हाईवे पर शनिवार को 56 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई थी। हाईवे सुचारु होने पर नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन, आज हाईवे फिर बंद हो गया। नीती घाटी के गांवों में इन दिनों ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं की पूजा करते हैं। जिसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी ग्रामीण अपने गांव पहुंचते हैं। हाईवे बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की बाढ़ को लेकर चेतावनी
हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें रविवार की सुबह 5:30 तक बारिश को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला