June 24, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

हरक सिंह रावत के तेवर फिर आक्रामक, कहा.. पौड़ी-श्रीनगर की भाजपा सरकार कर रही उपेक्षा

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। श्रीनगर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने एक बार फिर सरकार पर आरोप लगाए।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि पौड़ी व श्रीनगर की भाजपा सरकार में घोर उपेक्षा हो रही है। पौड़ी मंडल मुख्यालय है। लेकिन, यहां पर कमिश्नर के साथ ही मंडल स्तर के अधिकारी नहीं बैठते, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर का जिस हिसाब से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है, जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस के समय में हुआ है। यहां मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विवि, तहसील की स्थापना में भी कांग्रेस के समय पर ही हुई। कहा कि आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सरकार में आपदा के लिए ढाई हजार करोड़ का बजट और राज्य में इसका सबसे बड़ा विभाग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीनगर में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी, जिससे उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर आएगी।

news