नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। इस दौरान विवेक पुत्र रमेश को गुलदार उठा कर ले गया।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। कोटद्वार के लैंसडाउन वन प्रभाग में शुकवार देर रात एक तीन वर्ष के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8.30 बजे की है। यहां नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। मजदूरों ने सड़क किनारे ही टैंट लगाए हैं। इस दौरान विवेक पुत्र रमेश (03) निवासी नेपाल को गुलदार उठा कर ले गया। स्थानीय ग्रामीण और सतपुली पुलिस बच्चों की खोज में जुटी है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग