जंगली मशरूम खाने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महावीर सिंह को गंभीर हालत में 12 अगस्त को इलाज के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए पौड़ी गढ़वाल के 70 वर्षीय महावीर सिंह की देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी की पहले ही इस कारण मौत हो चुकी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस को महंत इंद्रेश अस्पताल से महावीर सिंह (70) की मौत की सूचना मिली।
महावीर सिंह ग्राम श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल निवासी थे। 11 अगस्त को अपने गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी। इसे खाने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महावीर सिंह को गंभीर हालत में 12 अगस्त को इलाज के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला