उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार देर रात गोली चली। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल था, उसे तत्काल एम्बुलेंस से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी बात को लेकर दो युवकों व एक युवती से उनका विवाद हुआ। उक्त विवाद के चलते दोनो पक्षों की देर रात रेस्ट्रोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गयी। घायल युवक के 10-12 साथियों के मौके पर इक्कट्ठा होने पर दूसरे पक्ष के एक युवक ने हवा में फायर किया गया, जिसमें एक गोली संभव गुरुंग को लग गई।
घटना के संबंध में संभव गुरुंग के परिजनों ने राजपुर में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 109 Bns का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में गोली चलाने वाले अभियुक्त की पहचान कर ली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को संभावित स्थानों को रवाना किया गया है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग