बागेश्वर में पांच अस्पतालों में इलाज न मिलने के बाद सैनिक के डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई थी। विभागीय जांच से असंतुष्ट स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिला अधिकारी को विस्तृत जांच सौंपी है।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। बागेश्वर में पांच अस्पतालों में इलाज न मिलने के बाद सैनिक के डेढ़ साल के बच्चे की मौत मामले में शासन ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत चार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभागीय जांच से असंतुष्ट स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिला अधिकारी को विस्तृत जांच सौंपी है।
बागेश्वर में बच्चे के इलाज में लापरवाही पर प्रदेश सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच कुमाऊं मंडलायुक्त को सौंपी है। वहीं, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा ह्यांकी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह जंगपागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब तलब किया है।
विभागीय प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर स्वास्थ्य सचिव ने सवाल उठाते हुए कहा, शासन स्तर पर जिला अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद भी जांच रिपोर्ट में रेफरल प्रक्रिया में स्पष्ट चिकित्सकीय आधार का अभाव है। जांच में पीड़ित का पक्ष नहीं लिया गया। इसके अलावा मरीज रेफर से पूर्व की गई चिकित्सकीय प्रक्रिया का विवरण भी रिपोर्ट में नहीं है।


More Stories
मंजू श्रीवास्तव की दो पुस्तकों ‘मनहारिन’ और ‘मन वृंदावन’ का लोकार्पण
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
देहरादून में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न