आने वाले दिनों की बात करें तो छह अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
देवाल ब्लॉक का ल्वाणी गांव भूस्खलन और भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। इस बरसात में यहां खेतों से भूस्खलन तेज हो गया है और भू-धंसाव से गांव के करीब 50 मकानों को खतरा हो गया है। दो आवासीय मकानों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव को सुरक्षित जगह पर विस्थापित करने की मांग उठाई। साथ ही जिला प्रशासन से भूस्खलन से सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार करने की मांग की। कहा कि यदि समय रहते इसका ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो पूरा गांव इसकी चपेट में आ जाएगा।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग