उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। रुड़की में नगला इमरती बाईपास के पास सड़क पार करते समय एक कांवड़ यात्री की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही कार की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ।
बुधवार को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के डुंडाहेडा निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (66) अपने साथियों के साथ जल लेकर लौट रहे थे। वह दोपहर के समय नगला इमरती बाईपास पर एक होटल के पास पहुंचे तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला