बदमाशों ने भाऊवाला में युवक को बहाने से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने युवक को पहले किसी बहाने से मौके पर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला रोहित नेगी क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। सोमवार देर रात करीब ढाई बजे उसे डीबीआइटी चौक पर अजहर मलिक ने बुलाया था। नेगी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा। अज़हर वहां पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। उसने चालक सीट पर बैठे रोहित नेगी के गले से पिस्तौल सटाकर गोली चला दी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती रोहित नेगी के दोस्त के साथ रहती थी। यह बात अजहर को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर रोहित नेगी और अजहर की रंजिश शुरू हो गई। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला