पटवारी के खिलाफ विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची थी। टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पटवारी रुपये निगल गया।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। देहरादून के कालसी में विजिलेंस टीम ने कालसी में तैनात पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी पकड़े जाते ही 500-500 के चार नोट चबाकर निगल गया। उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, लेकिन पेट में नोट नजर नहीं आए। अब एंडोस्कोपी कराने की तैयारी है। जांच के बाद टीम आरोपी को देहरादून ले गई।



More Stories
ऋषिकेश: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख
उत्तराखंड एसआईआर: देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट
मौसम: अक्तूबर में होगा कड़ाके की ठंड का अहसास