उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। रुद्रप्रयाग जिले के विजयनगर में आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन बह गए।
देर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरे के ऊफान से कई दोपहिया वाहन बह गए। यह सभी वाहन सड़क किनारे खड़े थे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मध्य रात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे से बादलों की तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन, जिसमें स्कूटी व मोटरसाइकिल शामिल हैं, पानी के बहाव में बहते हुए मंदाकिनी नदी किनारे तक पहुंच गऐ।
गनीमत रही की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इधर, थाना प्रभारी महेश सिंह रावत ने बताया कि वाहन पानी के तेज बहाव के साथ बहे हैं। नगर क्षेत्र में अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।


More Stories
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू को मिला ‘श्रृंखलाश्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान
चारधााम यात्रा का प्लान सावधानी से बनाएं, 12-13 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर विशेष: कवि वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ” का एक छंद