December 15, 2025

Uttarakhand Meemansa

News Portal

उत्तराखंड : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

धामी सरकार अब तक 150 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है, जो भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। इस सख्ती से जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त कर्नल) को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 1064 टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के बाद की गई। धामी सरकार अब तक 150 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है, जो भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। इस सख्ती से जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

शिकायतकर्ता ने 1064 टोल फ्री नंबर पर जानकारी दी थी कि वह एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं और जिला सैनिक कल्याण विभाग से सेवा विस्तार संबंधी कार्य करवा रहे हैं। आरोपी अधिकारी ने उनसे काम के बदले 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इस सूचना के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। 24 मई 2025 को बागेश्वर के सेना निवृत्त ग्राम रामपुर, तहसील कपकोट निवासी सूबोध शुक्ला को रिश्वत की रकम लेते ही दबोच लिया गया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

news