January 31, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के रोड शो में उतरा जन सैलाब

(Uttarakhand Meemansa News)। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ विधायक खजान दास, विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला व निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित हजारों की संख्या में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो आयोजित किया।

रोड शो भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय से प्रारंभ हुआ। रोड शो के दौरान गांधी पार्क पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला भेंट की। रोड शो पलटन बाजार होते हुए राजा रोड होते हुए द्रोण होटल तक की गया। रोड शो की प्रथम पंक्ति में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। मोर्चा के द्वारा नारेबाजी भारत माता की जयकारे के साथ रैली में पूर्ण जोश दिखाई दे रहा था।

रोड शो के दौरान द्वितीय पंक्ति में महिला ने नृत्य करते हुए खुशी जाहिर की। महिलाएं व युवाओं ने मुख्यमंत्री व प्रत्याशी के नारों के साथ पलटन बाजार गूंज रहा था। कई स्थानों पर व्यापारियों ने सौरभ थपलियाल को अग्रिम शुभकामनाएं दी। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री व सौरभ थपलियाल का पुष्प माला, रुद्राक्ष माला पहनाकर अभिनंदन हुआ।

रोड शो के दौरान सौरभ थपलियाल को जनता का अपार स्नेह मिला। साथ ही कार्यकर्ताओं में इतना जोश देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा हम निश्चित तौर पर अपना नगर निगम बोर्ड बनाने वाले हैं। सौरभ थपलियाल अधिक से अधिक वोट्स से जीतकर नगर निगम में इतिहास रचने का काम करेंगे। रैली में सौरभ थपलियाल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कचहरी परिसर में उत्तराखंड आंदोलन में वीर शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण पर कोटि-कोटि नमन कर पुष्पांजलि दी।

रोड शो में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार, चुनाव संयोजक कुलदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी, विनोद चमोली, खजानदास, बृजभूषण गैरोला, सुनील उनियाल गामा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, दर्जाधारी विनोद उनियाल, विश्वास डाबर, जोगेंद्र पुंडीर, श्याम अग्रवाल, कुलदीप बुटोला, भगवत प्रसाद मकवाना, मानिक निधि शर्मा, राजेंद्र ढिल्लो, संतोष, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, संदीप मुखर्जी, राकेश डोभाल, दिलीप कंडारी, अक्षत जैन, बृजपाल रावत, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल, तरुण जैन, राजेश छेत्री, आलोक शर्मा, पूनम शर्मा, भावना शर्मा, संध्या थापा, कमलेश, रमन, लक्ष्मी अग्रवाल, गीता, अंजलि रावत, शैलेंद्र तिवारी, आशीष रावत, राहुल रावत, अंशुल चावला, शुभम, हिमांशु कुमार, अवधेश तिवारी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news