10 से 12 जनवरी को मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव
(Uttarakhand Meemansa News)। 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित हो रहा है। युवा उत्सव में उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल शामिल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद थीं।
दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी व विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स महोत्सव में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग