January 31, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

दून पुस्तकालय में संवर्धित वास्तविकता पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी

देहरादून। पुस्तक वाचन और चर्चा, संगीत, वृत्तचित्र फिल्म, लोक परंपराओं व कलाओं, इतिहास, सामाजिक विज्ञान पर आधारित विविध कार्यक्रमों के अंर्तगत दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र ने फ्रेंच एलाइंस चण्डीगढ़ शाखा के साथ मिलकर अंतरिक्ष: बीट्राइस डे फेज द्वारा संवर्धित वास्तविकता पर आधारित नव कार्यों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। यह प्रदर्शनी दून पुस्तकालय के तीसरे तल पर स्थित गैलरी में लगाई गयी है।

अंतरिक्ष वस्तुतः एक प्रदर्शनी है जिसमें 12 पेंटिंग शामिल हैं, जिनमें से एक कहानी संवर्धित वास्तविकता में सामने आती है। यह कथन एक भ्रामक दुनिया के विनाश और एक चरित्र, कथावाचक की आरंभिक यात्रा के साथ है, जो खुद को उसकी कैद, उसकी सीमाओं और उसके द्वंद्व से मुक्त करता है। भारत में दक्षिण के पठार पर हैदराबाद की ग्रेनाइट चट्टानों से प्रेरित होकर, वह विलक्षण प्राणियों, संस्थाओं, स्थानों, ऊर्जाओं, अवधारणाओं का सामना करती है।

संवर्धित वास्तविकता और प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्र 2 डी पेंटिंग्स की तरह दिखते हैं। जब संवर्धित वास्तविकता ऐप डाउनलोड और लागू किया जाता है, तो कथा की परतें एक-एक कर खुलती जाती हैं और दृश्य को सामग्री का एक वैकल्पिक अंतरिक्ष प्रदान करती हैं। दर्शक इसे पदण चंबम एप डाउनलोड करके और स्थानिक कथा और ध्वनि आयामों के खोज के लिए हर पेंटिग को स्कैन करके उन्हें जीवंत रुप में देख सकते हैं।

यह प्रदर्शनी आज से आगामी एक जून तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम दर्शकों के लिए निशुल्क तौर पर देखने के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी के शुभारम्भ के अवसर पर कई कलाप्रेमी, बुद्विजीवी, साहित्यकार, लेखक, पुस्तकालय सदस्य व बड़ी संख्या में पुस्तकालय के युवा पाठक उपस्थित रहे।

news