मौसम बदलने से 12-13 मार्च को ठंड एक बार फिर लौट आएगी। 13 मार्च के बाद तापमान में दर्ज की जाएगी बढ़ोतरी
(uttrakhand meemansa news) उत्तराखंड में मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड हो रही है। आज रविवार को पहाड़ से मैदान तक में चटख धूप खिली है। इससे मौसम में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेशभर में सोमवार को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग की मानें तो इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है। यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी।


More Stories
आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग
अब गंगोत्री मंदिर में नहीं होंगे लाइव दर्शन, मंदिर समिति ने लगाई रोक
तापस चक्रवर्ती की पुस्तक “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का हुआ लोकार्पण