सिलक्यारा में मजदूरों का राहत व बचाव का काम जारी है। सुरंग में आए मलबे में जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन के जरिए पहला पाइप डाला जा चुका है। जिसके बाद ड्रिलिंग का काम लगातार जारी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में साइट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम चल रहा है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी एक्सपर्ट से बातचीत करके हमारा पूरा प्रयास है कि मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। उनसे बात हुई है। हम सब तरह के विकल्प देख रहे हैं।
वीके सिंह ने कहा कि शुरुआती बचाव कार्य में ड्रिलिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था, जिस कारण कुछ हिस्सों में गड़बड़ी हुई, यही कारण है कि हमने इसे रोक दिया, क्योंकि इससे अधिक खतरनाक साबित हो सकता था। अब एक नई मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस काम को दो-तीन दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ