टमाटर के दाम एक बार फिर से आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है
(Uttarakhand M News)। उत्तराखंड में टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे हैं। थाली से टमाटर लगभग गायब हो गया है। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दाम में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, महंगे दाम से राहत दिलाने का जिला प्रशासन का अभियान भी सुस्त पड़ गया है।
जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई सब्जियों की रेट लिस्ट भी गायब हो गई है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।
राज्य में विभिन्न सतनों पर टमाटर के दाम
देहरादून – 180 रुपए प्रति किलो
उत्तरकाशी- 160 से 180 रुपये प्रति किलो
बडकोट- 100 -120 रुपए प्रति किलो
नौगांव – 200 रुपये किलो (लोकल टमाटर 80)
पौड़ी -160 रुपए प्रति किलो
नई टिहरी- 160 से लेकर 180 रुपए
बागेश्वर – 200 किलो
टनकपुर – 200 रुपए किलो
भवाली – 200 रूपये किलो
किच्छा -160 रुपये प्रति किलो
चौखुटिया- 200 रुपये प्रति किलो
पिथौरागढ़- 200 रुपये किलो
मसूरी- 200 रुपये प्रति किलो
ऋषिकेश- 200 रुपये किलो
हिमाचल वाला -180 रुपये किलो


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग