(Uttarakhand Meemansa News)। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और मोदी सरनेम मानहानि मामले में सजा पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने पर उन्हें बधाई दी।
आर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायालय से अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मज़बूत होगा। आर्य ने जोर देकर कहा कि भाजपा की राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम होगी। जिस तरह करीब 134 दिन लम्बी कानूनी जंग के बाद राहुल गांधी को राहत मिली है, उसी तरह यह मामला एक दिन स्वत: समाप्त हो जाएगा और सत्य की जीत होगी।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग