संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना है।
उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना है।


More Stories
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप
शनिवार रहा हादसों का दिन, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत