देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री बागेश्वर विधानसभा से विधायक चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास पिछले कुछ समय से एनीमिया और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। लेकिन, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था। अचानक इस तरह से उनका हमें छोड़ कर चले जाना सभी को स्तब्ध कर रहा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।



More Stories
उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश कल करेंगे नामांकन
मुख्यमंत्री धामी ने आयुष व ईएसआई के 332 नव नियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 6 अक्तूबर से एक हफ्ते यलो अलर्ट