कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर छेड़े गए जय भारत सत्याग्रह के क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज नगर निगम वार्ड धोरण, मालसी, राजपुर, विजयपुर में सभा और जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। डॉ गोगी ने बताया कि जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से पूरे देश में पार्टी जनता तक यह संदेश पहुंचा रही है कि राहुल गांधी द्वारा अडानी मामले पर निष्पक्ष जांच की जो मांग की गयी थी, उस कारण सरकार बुरी तरह से बौखला गयी है और इसीलिए उनकी सदस्यता त्रुटिपूर्ण तरीके से खत्म की गई है।

राहुल गांधी सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दृढनिश्चय है कि अडानी प्रकरण की जांच की मांग से पीछे नहीं हटा जाएगा, चाहे कितने ही अत्याचार यह सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करके हमारे ऊपर कर ले। गोगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों का बर्ताव तानाशाही का है और कांग्रेस इस दमनकारी शासन के खिलाफ पूरे देश में सबसे आगे खड़ी है। समाज का एक भी वर्ग ऐसा नहीं है जो इस सरकार से परेशान न हो। भाजपा केवल नफरत की राजनीति करके जनभावनाओं को भड़का कर सत्ता पर काबिज होती है। अब देश जागरुक हो गया है और भाजपा की चाल में नहीं आने वाला है। शान्ति, सौहार्द्र, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों से युक्त शासन केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।
प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र और विकास की जो नींव रखी थी, भाजपा सरकार उसे खत्म करने पर आमादा है। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों का आह्वान किया कि लोग डरे नहीं और निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त करें, सरकार के गलत कामों की खुलकर आलोचना करें। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मोहन थापली ने किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, पार्षद सागर लामा, मोहन थापली, प्रशांत खंडूरी, विक्रम, गौरव गुलेरिया, आशा मनोरमा शर्मा, चंद्रकला, सोनू रावत, बनवारी सिंह रावत, मुकेश, बिजवान अहमद, भूपेंद्र नेगी, अभिषेक तिवारी, राम बाबू आदि मौजूद थे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग