भारत-चीन सीमा पर शहीद हुुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंचा। दोपहर 3:30 बजे शहीद शहीद का पार्थिक शरीर उनके गांव सेलाकुई के राजावाला ले जाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी शहीद के घर पहुंचे। शहीद के आवास पर प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शाम को प्रेमनगर स्थित शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई शुभम रावत ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी।

राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी (34) आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे। वह वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह वर्ष 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौल में हुआ था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं।


More Stories
केनरा बैंक से 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, उत्तराखंड में CBI का छापा
उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड के 700 तीर्थयात्री सोमनाथ के लिए रवाना