मसूरी में बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल व मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। दून अस्पताल में भर्ती घायलों को परिवहन निगम की ओर से सहायता राशि दी गई। अस्पताल आए रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों ने घायलों को पांच हजार और गंभीर घायलों को 10-10 हजार की सहायता राशि दी।
बस और बस चालक के रूट को लेकर भी हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस चालक सहारनपुर रूट पर इस बस को चलाता था। लेकिन, रविवार को उसे मसूरी भेज दिया गया। ऐसे में हादसे को अनुभव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। महाप्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए बसों का निर्धारण किया जाता है। जिस रूट पर सवारियां अधिक होती हैं, स्टेशन अधीक्षक उस रूट पर बसों की संख्या अधिक कर देते हैं। ऐसे में इस बस को भी मसूरी के लिए भेजा गया था। बस की फिटनेस वैध है।


More Stories
सौरभ मैठाणी टोक्यो जापान में बिखेरेंगे गढ़वाली संस्कृति के रंग
शालनियों के कहानी संग्रह ‘शाम–सवेरे’ का हुआ लोकार्पण
उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ