May 14, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का वाद दायर

वाद में कहा है किराहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किल कम नहीं हो रही हैं। पहले राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हुई। अब हरिद्वार न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का वाद दायर हुआ है। वाद आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने दायर किया है।

हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत में मानहानि के वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की है। कमल भदौरिया ने वाद में कहा कि आरएसएस देश में आपदा और कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देता है। उनकी भावनाएं आरएसएस के साथ जुड़ी हैं।

वाद में कमल भदौरिया ने कहा है कि राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में एक बयान में आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया। यह भी कहा था कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं। 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।राहुल गांधी के बयान से आरएसएस के कार्यकर्ता होने के नाते वो आहत हुए हैं। राहुल गांधी के बयान को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य बताते हुए हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर किया है। वाद कमल भदौरिया के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने दाखिल किया है।

news