कर्नल अंशुमान भदौरिया पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। भदौरिया का प्रधानाचार्य के रुप में कार्यकाल तीन से चार वर्ष का होगा। कर्नल भदौरिया निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं।
नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। शनिवार को कर्नल अंशुमान भदौरिया ने संस्थान के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधानाचार्य अमित बिष्ट के स्थानांतरण के बाद से पद रिक्त था।
शनिवार को निम के नव नियुक्त प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने पदभार ग्रहण कर संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। भारतीय सेना की 6 पैरा एसएफ (विशेष बल) बटालियन में तैनात रहे कर्नल भदौरिया ने संस्थान को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता बताया। पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे कर्नल अंशुमान भदौरिया का प्रधानाचार्य के रुप में कार्यकाल तीन से चार वर्षों का होगा। कर्नल भदौरिया निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं। इस अवसर पर निम के उप प्रधानाचार्य मेजर देवल बाजपेई आदि मौजूद थे।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला