प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है, यहां कैम्पटी रोड के पास भारी भरकम पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। पुश्ता गिरने से 3 वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। जबकि, 2 वाहनों को भी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।


More Stories
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज में दिखा
साइबर अपराध नियंत्रण व प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस का देश में पांचवां नंबर
कैबिनेट का फैसला: ओवरटाइम कराने पर देनी होगी दोगुनी मजदूरी