भारत के राष्ट्रपति से साहित्य सम्मान प्राप्त डॉ राजेश्वर उनियाल को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का वर्ष २०२०-२१ का पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड के रहने वाले डॉ उनियाल ने अब तक १२ पुस्तकों का लेखन कार्य किया है। उनके लेख व कविताएं आदि देश-विदेश की पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं।
डॉ उनियाल भारत सरकार के राजभाषा के उच्च पदस्थ रहकर वर्तमान में मुंबई में एक संस्थान में परामर्शदाता के पद पर कार्यरत हैं। उनको इस पुरस्कार के प्राप्त होने की सूचना पाकर मुंबई के साहित्य जगत के साथ ही समस्त उत्तराखंडवासी प्रसन्नता व्यक्त की है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग