अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों व ब्लॉक के शिक्षक/अधिकारियों की सीआर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर तय होगी।
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की मासिक परीक्षाओं के अंक एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड करने जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं का सालभर का प्रदर्शन कैसा रहा। इसका पता एक क्लिक में ही चल जाएगा। अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
उनियाल ने बताया कि प्रदेशभर के सभी सीईओ को पोर्टल पर मासिक परीक्षाओं में मिले अंक अपलोड करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जुलाई से दिसंबर 2022 तक की परीक्षाओं के अंकों को अपलोड किया जा रहा है। इसके माध्यम से हर स्कूल के छात्र का व्यक्तिगत प्रदर्शन देखा जा सकेगा।
उनियाल ने कहा कि जिला और राज्य स्तर से इसकी निगरानी होगी। इससे पता लगेगा कि प्रदेश के किस स्कूल या ब्लॉक के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन कमजोर रहा, किसका बेहतर रहा है। भविष्य में इसे शिक्षकों/अधिकारियों की सीआर से जोड़ा जाएगा। अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों व ब्लॉक के शिक्षक/अधिकारियों की सीआर इसी के आधार पर तय होगी।


More Stories
आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग
अब गंगोत्री मंदिर में नहीं होंगे लाइव दर्शन, मंदिर समिति ने लगाई रोक
तापस चक्रवर्ती की पुस्तक “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का हुआ लोकार्पण