कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को हादसा बताने सम्बन्धी बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी नेतृत्व में एस्लेहॉल चौक पर प्रदर्शन करते हुए गणेश जोशी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे मंत्री की संकुचित मानसिकता और अपरिपक्वता का प्रतीक बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
डॉ जसविंदर गोगी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार को जनादेश देश का भविष्य सुधारने के लिए देती है। लेकिन, भाजपा सरकार और उसके नेता भविष्य सुधारने के काम में बुरी तरह विफल हुए हैं। अपनी विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिए वह देश का इतिहास बदलने का कुत्सित प्रयास करते रहते हैं। भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वे इतिहास को बदलने के बजाय देश का भविष्य बदले व उसे और बेहतर करे। साथ ही देश और राज्य के सामने जो चुनौतियां हैं उनकी तरफ ध्यान दे।
गोगी ने कहा कि मंत्री जी को न तो इतिहास की जानकारी है और न ही राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता स्थापित करने में नेहरू गाँधी परिवार के गौरवपूर्ण योगदान और बलिदान की। मंत्री का यह बयान राजनीतिक शिष्टाचार का घोर उल्लंघन है। भाजपा के नेताओं की आदत हो गयी है कि वे कभी महापुरुषों का अपमान करते हैं तो कभी सनातन धर्म की मान्यताओं का।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, पूरन सिंह रावत, गरिमा दसौनी, मनीष नागपाल, नवीन जोशी, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पार्षद आनंद त्यागी, इलियास अंसारी, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, मुकीम अहमद, रमेश कुमार मग्गू, जितेंद्र तनेजा, संजय गौतम, सूरज क्षेत्री, राजेश पुंडीर, मोहित ग्रोवर, अल्ताफ, जगदीश धीमान, अनिल नेगी, अभिषेक तिवारी, मोहन काला, मान सिंह, फारुख राव, सज्जाद अंसारी, रवि हसन, विक्रांत राठी, देवी सिंह नेगी, सलीम, सोनू रावत, हरजीत, अजीत शर्मा, वीरेंद्र पंवार, फैजल, राम कुमार थपलियाल, एसबी थापा, संजय उनियाल, हरिंदर बेदी, आशा टम्टा, अनुराधा तिवारी आदि मौजूद थे।


More Stories
अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का आचार्य बालकृष्ण ने किया उद्घाटन
इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी