–उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ, सिटी बस सेवा महासंघ सहित गढ़वाल मंडल की करीब 15 यूनियनों के साथ ही कुमाऊं मंडल की यूनियनों की भी प्रदेशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी। प्रदेशभर से आए लोग बन्नू स्कूल में एकत्र होंगे। वहां से विधानसभा के लिए कूच करेंगे।
ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में 10 साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को राज्यभर में चक्काजाम कर दिया है। अब प्रदेशभर के वाहन स्वामी विधानसभा कूच करेंगे।
परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक विरोध कर रहे हैं।
बन्नू स्कूल में एकत्र होकर विधानसभा कूच करेंगे
दूसरी तरफ, आरटीए देहरादून के 10 साल से पुराने डीजल ऑटो, विक्रमों का संचालन बंद करने फैसला किया है। इसका भी विरोध हो रहा है।उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ, सिटी बस सेवा महासंघ सहित गढ़वाल मंडल की करीब 15 यूनियनों के साथ ही कुमाऊं मंडल की यूनियनों ने भी मंगलवार (आज) को प्रदेशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी दी है। सभी देहरादून के बन्नू स्कूल में एकत्र होकर विधानसभा कूच करेंगे।
परिवहन आयुक्त ने लिखा पत्र
परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी डीएम, एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ को पत्र भेजा है और चक्काजाम होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ