37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5 किमी रेस वाक में अंडर-16 में स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु कुमार और 10 किमी रेस वाक में रजत पदक विजेता सचिन सिंह बोहरा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आदि के लिए हरसंभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला