उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। पदों के अधियाचन से जुड़ी खामियां दूर की जा रही हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लगभग 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है।
आयोग अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार सहित बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर चुका है। अगले सप्ताह आयोग विभिन्न सरकारी विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा। अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी खामियां हैं, इसे ठीक करने के लिए विभागों को लौटा दिया गया था।
आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभागों की अलग-अलग सेवा नियमावलियों का अध्ययन किया जा रहा है। नियमावली के अनुसार नवंबर के आखिरी हफ्ते में कनिष्ठ सहायक भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी जायेगी।
463 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जनवरी में
राज्य लोक सेवा आयोग कनिष्ठ सहायक के बाद कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग में समूह-ग के 463 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जनवरी में जारी करेगा। कैलेंडर के हिसाब से दिसंबर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चलते नई विज्ञप्ति जारी नहीं होगी।


More Stories
चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा
एसआईआर: आपत्ति नोटिस हल्के में न लें, लापरवाही पड़ सकती है भारी
चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची