December 19, 2025

Uttarakhand Meemansa

News Portal

सरदार पटेल की जयंती पर Run For Unity, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई एकता की शपथ

-एकता दौड़ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए मिनी स्टेडियम बनबसा (चंपावत जनपद) से एनएचपीसी गेस्ट हाउस तक एकता दौड़ (Run For Unity) आयोजित की गई। दौड़ को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। दौड़ में शामिल होकर एनएचपीसी गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश की 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किया था। इसलिए उन्हें आजाद भारत के इतिहास में लौह पुरुष की संज्ञा दी गई। देश में सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे जांबाज लौह पुरुष पैदा हुए। वहीं, शंकराचार्य जी ने पूरब से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण तक एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान व स्वाभिमान बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल अमृतकाल के रूप में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमने उत्तराखण्ड के लिए संकल्प लिया है कि आने वाले दो सालों में प्रदेश को टीबी मुक्त करेंगे। 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशे से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा और लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन व कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होगा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सबको योगदान देना होगा। युवा पीढ़ी जो आने वाले समय में देश के कर्णधार होंगे, उन्हें सही दिशा मिलनी जरूरी है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिक आदि मौजूद रहे।

news