– अंकिता हत्याकांड के बाद ही फैक्टरी और रिजॉर्ट सील कर दिया गया था। बाहर पुलिस तैनात है, फिर भी फैक्ट्री में आग लग गई, यह जांच का विषय है।
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश में गंगा भोगपुर स्थित फैक्टरी में रविवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। आग शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। हत्याकांड के बाद से ही रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पीएसी तैनात थी। ऐसे में आग लगना संदेह के घेरे में है, जिसकी जांच होनी चाहिए। पुलकित आर्य की फैक्टरी ऋषिकेश से 25-26 किमी दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना हुई है।


More Stories
केनरा बैंक से 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, उत्तराखंड में CBI का छापा
उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड के 700 तीर्थयात्री सोमनाथ के लिए रवाना