
निशक्तजन प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केन्द्र विकल्प ने दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर, कार्यक्रम अध्यक्ष मधु बेरी, समाजसेवी जोगेन्दर पुण्डीर और कमला पंत ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विकल्प के बच्चों ने प्रार्थना ‘हमको मनकी शक्ति’ और सोनल डॉन्स स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अक्षिता ने ‘बंधन का सुख’ व अद्विका ने दीपावली त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सोनल वर्मा, प्रेम कुमार, रिजवान अली, स्व. इंदू भूषण कोचगवे को सम्मानित किया गया। जबकि, शार्प मेमोरियल की छात्राएं कौशल्या बिष्ट, रीतिका रावत, हिना और बीना को स्व. लक्ष्मी व सिद्धानंद डबराल स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

अध्यक्ष भारती पाण्डे ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विकल्प के बच्चों के बनाये क्राफ्ट वर्क की प्रदर्शनी भी लगायी गई। मुख्य अतिथि सविता कपूर ने केन्द्र की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष मधुबेरी ने कहा कि इन बच्चों को संयम से सिखाने/समझाने से ये बच्चे सीख जाते हैं। इनकी भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

अंत में देश रंगीला पर ग्रुप नृत्य प्रस्तुति ने मनमोहा। कार्यक्रम का संचालन अरुणा चावला और धन्यवाद ज्ञापन कमला पंत ने किया। इस अवसर पर एमसी पांडे, अनिल वर्मा, बी. असवाल, राकेश बहुगुणा, मीनाक्षी लोहनी, डॉ ललिता लोहनी, प्रेरणा गोयल, सुभाषनी डिमरी, अनामिका चौधरी, मनोज लोहनी, प्रेमलता वर्मा, रोहित कोचगवे, बीएस सजवाण, मंजरी सक्सेना, रजनी कपूर, कमल रजवार, सरिता बोहरा आदि मौजूद रहे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग