-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाई जायेगी। त्वरित न्याय के लिए केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।
मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।


More Stories
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू को मिला ‘श्रृंखलाश्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान
चारधााम यात्रा का प्लान सावधानी से बनाएं, 12-13 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर विशेष: कवि वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ” का एक छंद