मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् … आज का राशिफल (27-09-2022, मङ्गलवार)

भावी माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज खुश-खबरी मिल सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लोग प्रॉपर्टी डीलर को जमीन की खरीद-बिक्री दोनों से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिये जा सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। तिल मंदिर में दान करें, आपकी परेशानियां दूर होगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के कार्यों में दिन भर व्यस्त रहेंगे। परिवार की प्रसन्नता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपको आज दिन भर धैर्य बनाए रखना होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के जो भी मौके मिलें, उसे गवाएं नहीं, बल्कि खुलकर अपनायें। इस राशि की महिलाएं आज किसी पार्टी में जा रही हैं, तो अपना फेवरेट नेकलेस पहनकर जाएं, तारीफ मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। बंदर को केले खिलाएं, आपकी स्थिति हर तरह से बेहतर रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में और दफ्तर में अपनी सक्रियता पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में आपकी उम्मीद से अधिक धन प्राप्त हो सकता है। अपनी इम्पोर्टेन्ट चीज़ों का ध्यान रखने की जरूरत है, जल्दबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पीला धागा या रूमाल अपने साथ में रखें, आपको फायदा जरुर मिलेगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। व्यावसायिक अवसर किसी सुखद यात्रा पर ले जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह भी ध्यान देने योग्य हो सकती है जिससे काम में आसानी होगी। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को खुशी दे सकता है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
आज का पंचाग (काशी के अक्षाँश अनुसार) २७ सितम्बर २०२२
श्रीविक्रम सम्वत्सर २०७९ शालिवाहन सम्वत् १९४४। सूर्य दक्षिणायण (उत्तरगोल) शरद् ऋतु। (मङ्गलवार) आश्विन शुक्लपक्ष द्वितीया तिथि रात्रि २:५१ उपरांत तृतीया। सौर प्रविष्ट आश्विन ११ गते। हस्त नक्षत्र दिन ७:३५ उपरान्त चित्रा। ब्रह्म योग दिन ८:५८ उपरांत ऐन्द्र। बालव करण २:५० उपरांत कौलव। चन्द्रमा कन्या राशि (रात्रि ७:३६) उपरांत तुला। सूर्योदय ०६:०३। सूर्यास्त ५:५७। औदयिक सूर्यस्पष्ट ०५/०९/६/८। राहु काल ३:१८__४:४७ (अशुभ)। अभिजीत मुहूर्त ११:५४_१२:४२ (शुभ) 🌎 🌙चन्द्र दर्शन। नवरात्र द्वितीयदिवस रेशमी पट्ट जेश हेतु। वह्निनाडी अधिपति मङ्गल अल्पवृष्टियोग। 🌞 आज दिन ७:३५ के बाद चित्रा में लाल वस्त्र धारण वस्तु क्रय वाहन खरीदने आॅपरेशन का मुहूर्त है। सूर्य युति है। हस्त ने सूर्यभोग्य होने है। जय श्रीराम। शुभम् भूयात्
पं. राजेन्द्र प्रसाद (पंकज शास्त्री) केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय। जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078


More Stories
अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का आचार्य बालकृष्ण ने किया उद्घाटन
इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी