(Uttarakhand Meemansa News)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए।
अपर मुख्य सचिव ने सड़कें बार-बार खोदने के कारण जनता को आ रही परेशानी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका को निर्देश दिये कि सड़क खोदकर छोड़ने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण स्थलों से गड्ढों, मलबा, मटेरियल इत्यादि का भी तत्काल निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सड़क पर मलबा, मटेरियल, गड्ढे इत्यादि के पाये जाने पर अपर मुख्य सचिव ने सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी
उत्तराखंड के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा