-रुड़की के भगवानपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप पर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने प्रधानाचार्य को पूरा मामला बताया। इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं।
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने स्कूल में प्रधानाचार्य को पूरा मामला बताया था। प्रधानाचार्य की ओर से दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई हुई।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मचारी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। वह पहले पश्चिम बंगाल में नौकरी करता था। परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। मंगलवार को कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी स्कूल पहुंची तो वह डरी सहमी हुई थी। प्रधानाचार्य ने इसका कारण पूछा। जिस पर छात्रा ने अपनी आपबीती बतायी। प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब दो साल से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पत्नी को वह किसी बहाने से बाहर भेज देता और पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ