-सचिव आयुष डॉ पंकज कुमार पांडेय ने 12 जुलाई को विश्वविद्यालय के कुलपति के वित्तीय अधिकार सीज करने के आदेश किए थे। इसके 24 घंटे के भीतर ही कुलपति ने देहरादून व हरिद्वार कैंपस के निदेशक को हटाकर नए निदेशकों को जिम्मेदारी दे दी है।
शासन की ओर से वित्तीय अधिकार छीनने के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील जोशी ने देहरादून व हरिद्वार के ऋषिकुल कैंपस के निदेशक को हटा दिया है। कुलपति ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
कुलपति ने ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो. अनूप कुमार गक्खड़ को हटाकर उनकी जगह द्रव्यगुण विभाग के प्रो. दिनेश चंद्र सिंह को निदेशक का प्रभार सौंपा है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के निदेशक राधाबल्लभ सती को हटाकर रस शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ डीपी पैन्यूली को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला