-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में द्रौपदी मुर्मू सांसद/विधायकों के साथ बैठक करेंगी।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। देहरादून पहुंचकर मुर्मू सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसद/विधायकों से साथ बैठक करेंगी।
संसदीय कार्यमंत्री व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा/राज्यसभा के सभी 8 सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।
अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू सांसद/विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों व सांसदों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है।


More Stories
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप
शनिवार रहा हादसों का दिन, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत