-मनसा देवी मंदिर का रोपवे आज से तीन दिन के लिए बंद हो रहा है। अर्द्धवार्षिक रख-रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख-रखाव और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
(Uttarakhand Meemansa News)। आप हरिद्वार घूमने आ रहे हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है कि आज (सोमवार) से तीन दिन के लिए मां मनसा देवी मंदिर पर जाने वाला रोपवे बंद रहेगा। इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए मां चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे बंद रहेगा। यह बंदी अर्द्ध-वार्षिक रख-रखाव के कारण की जा रही है।
मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर पर रोपवे (उड़न खटोला) का संचालन करने वाली उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज डोभाल ने बताया कि अर्द्ध-वार्षिक रख-रखाव के चलते 4 से 6 जुलाई तक मां मनसा देवी मंदिर रोपवे बंद रहेगा। इसके बाद 7 से 9 जुलाई तक मां चंडी देवी रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान रख रखाव और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रख-रखाव के कार्य पूरे होने के बाद रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला